विधाता -03-Jan-2024
प्रतियोगिता हेतु
दिनांक: 03/01/2023
विधाता
खेल विधाता का
आज तक ,
कोई समझ नहीं पाया है।
राई का कैसे बन जाता पहाड़?
इसकी तह तक
कोई कहां
पहुँच पाया है।
खेल विधाता का
आज तक ,
कोई समझ नहीं पाया है।
लोगों में बात होती किस्मत की,
सफलता असफलताओं की।
कोई नहीं जानता कल क्या होगा
लोगों में चर्चा होती विधाता की।
विधाता जानता अपने खेल
कोई और नहीं जाने
क्या होगा जीवन में आगे
यही विधाता पहचाने।
खेल विधाता का
आज तक ,
कोई समझ नहीं पाया है।
दोष देना क्या किस्मत को?
जैसा कर्म करेगा वैसा फल पाएगा।
विधाता का खेल सर्वोपरि है जगत में,
कोई कहां
उसकी तह तक पहुंच पाएगा?
आजतक उसकी लीला भला,
कौन समझ पाया है?
खेल विधाता का
आज तक ,
कोई समझ नहीं पाया है।
जो करता वहीं जानता
कोई समझ नहीं पाया है।।
शाहाना परवीन "शान"...✍️
Gunjan Kamal
08-Jan-2024 08:36 PM
बहुत खूब
Reply
Rupesh Kumar
07-Jan-2024 09:54 PM
Nice
Reply
नंदिता राय
06-Jan-2024 09:38 AM
Nice one
Reply